मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पोर्टल का हुआ शुभारंभ झारखंड, जल्द ही महिलाओं के खातों में भेजे जाएंगे राशि| झारखंड के महिलाओं के खाते में जल्द ही राशि पहुंचेगी। झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल में आई तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया है। अब पोर्टल फिर से चालू हो गया है। जनवरी माह की किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। आधार से बैंक खाता लिंक होना जरूरी है। सत्यापन में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं बिस्तार से छठी क़िस्त कब देगा महिलाओ को झारखण्ड सरकार
छठी क़िस्त कब देगा महिलाओ को झारखण्ड सरकार
एक-दो दिनों में जारी हो सकती है जनवरी माह की किस्त जिलों में चल रहे सत्यापन में लगातार सामने आ रहीं गड़बड़ियां इधर, इस योजना के तहत जनवरी माह की किस्त विभिन्न जिलों में एक-दो दिनों में जारी हो सकती है। फिलहाल उन लाभुकों के खाते में ही राशि हस्तांतरित की जा सकती है, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक हो गया है।
आधार को किया गया अनिवार्य
जिन लाभुकों का आधार नहीं बना है, वे इसके लिए आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बताते चलें कि दिसंबर तक ही आधार के बिना इस योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया था। अब इस योजना का लाभ लेने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।
कैसे करें आवेदन:
- सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल पर जाएं।
- पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अपनी जानकारी की पुष्टि करें और आवेदन सबमिट करें।
झारखण्ड के किश जिलों में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं|
इधर, जिलों में चल रहे सत्यापन में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। सबसे अधिक मामले बोकारो, गढ़वा आदि जिले में आए हैं। हालांकि, कई जिलों से रिपोर्ट अभी महिला एवं बाल विकास को नहीं मिल पाई है। आधार से बैंक खाता लिंक करने में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
निष्कर्ष: मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी सुविधा लेकर आया है। अब महिलाएं बिना किसी मुश्किल के इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। यह पोर्टल महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
2 thoughts on “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पोर्टल का हुआ शुभारंभ झारखंड 2025”