Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana | नई खुशखबरी, 7500 रुपए आना शुरू किस – किस जिले में आया बाकि जिले में कब आएगा जाने, 2025

नमस्ते: Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana, महिला दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई है। शनिवार को 10 जिलों के लाभुकों को यह राशि मिली, जिनमें बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, पाकुड़, सिमडेगा, जामताड़ा और लोहरदगा शामिल हैं। अन्य जिलों की राशि पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद जल्द खातों में भेजी जाएगी। बाकि जिले में कब आएगा जानने के लिए आगे देखें|

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana, नई खुशखबरी, 7500 रुपए आना शुरू

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana, की राशि महिलाओं के खाते में आनी तो शुरू हो गयी है, लेकिन ये राशि सिर्फ 10 जिलों में ही पहुंच रही है। तीन महीने की राशि एक साथ यानि 7500 रुपये महिलाओं के खाते में आये हैं। हजारों लाभार्थी महिलाओं के खातों में जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है।

हालांकि फिलहाल सिर्फ झारखंड के 10 जिलों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। बाकी बचे 14 जिलों की महिलाओं को भी सोमवार तक इस योजना की राशि मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 10 जिलों की महिलाओं को लाभ मिल चुका है, जबकि बाकी जिलों की महिलाओं को जल्द ही इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि होली से पहले सभी लाभुक महिलाओं के खातों में यह सहायता राशि पहुंच जाए।

अनुमान:

झारखंड सरकार की एक अहम योजना है, Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana, जो महिलाओं को वित्तीय मदद प्रदान करती है। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana, की स्थिति और नई खुशखबरी, मिली होगी। इसी तरह के हर रोज अपडेट पाने के लिए हमें फॉलो करें|

Achhi Khabar About Us

Leave a Comment